जानिए कोनसी है वो 5 इलेक्ट्रिक SUVs जो जल्द ही होंगी भारत में लांच

नई आने वाली पांच इलेक्ट्रिक SUVs

इलेक्ट्रिक SUV मार्किट भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है, और अब 2024 में इस मार्किट में आपको प्रगति की एक और लेहेर जल्द ही देखने को मिलने वाली है। भारत के अंदर सभी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर जल्द ही अपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs को बहुत जल्द लांच करने वाले है। इन SUVs में आपको परफॉरमेंस, इको इको कांशसनेस और प्रक्टिकलिटी का बढ़िया कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है। आइये जानते है की कोनसी है वो नई आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs जो जल्द ही होंगी लांच।

1. टाटा curvv EV

 टाटा curvv EV
टाटा curvv EV

टाटा मोटर भारत के अंदर एक लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है, जो की अपनी किफायती और बढ़िया सेफ्टी फीचर वाली गाड़ियों के लिए मशहूर है। यह कंपनी जल्द ही अब अपनी नई curvv EV को लांच करने वाली है। इस कार में आपको स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन देखने को मिलने वाला है। यह कार कूप जैसे silhouette के साथ आएगी । इस कार में आपको एयर बैग, ABS और ESC जैसे सेफ्टी फीचर देखने को मिल जायेंगे। इसके अलावा इस कार में आपको 300 km की रेंज भी देखने को मिल जाएगी।

2. हुंडई क्रेटा EV

हुंडई क्रेटा EV
हुंडई क्रेटा EV

हुंडई एक साउथ कोरियाई मल्टीनेशनल ऑटोमोटिव जायंट है। यह कंपनी अपनी टेक्नोलॉजिकली एडवांस व्हीकल के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर यह कंपनी जल्द ही अपनी नई क्रेटा EV को लांच करने वाली है। इस कार में आपको क्रेटा जैसा ही डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जो की थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव के साथ आएगा। इस कार में आपको 400 km की रेंज एक सिंगल चार्ज पे देखने को मिल सकती है। इस कार को हुंडई जल्द ही 2024 के अंत या 2025 के शुरुवाती महीनो में लांच करेगी।

3. MG क्लाउड EV

MG क्लाउड EV
MG क्लाउड EV

MG मोटर एक जानी मानी ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर है, जो की भारत के अपनी स्टाइलिश और फीचर रिच SUVs के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर अब यह कंपनी जल्द ही अपनी नई क्लाउड EV को लांच करेगी, जो की असल में वुलिंग क्लाउड EV पे आधारित होगी। यह असल में एक पांच सीटर क्रॉसओवर SUV होगी, जो की मॉडर्न और प्रैक्टिकल डिज़ाइन के साथ आएगी। इस कार में आपको 300 Km से भी अधिक की रेंज एक सिंगल चार्ज पे देखने को मिल सकती है।

4. महिंद्रा XUV e8

महिंद्रा XUV e8
महिंद्रा XUV e8

महिंद्रा कंपनी भारत के अंदर एक जानी मानी और लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है, जो की अपनी रुग्गड़ और पावरफुल SUVs के लिए जानी जाती है । यह कंपनी अब जल्द ही अपनी XUV700 का इलेक्ट्रिक अवतार भारत में लांच करेगी। इस कार का नाम XUV e8 होगा। इस कार में आपको दो स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ट्रिपल स्क्रीन लेआउट जैसे मॉडर्न फीचर देखने को मिल जायेंगे। इसके अलावा इस कार में आपको 400 km से अधिक की रेंज एक सिंगल चार्ज पे देखने को मिल जाएगी।

5. किआ EV9

किआ EV9
किआ EV9

भारत के अंदर इस वक्त सभी ऑटोमोबाइल एंथोसिएस्ट के बिच किआ EV9 को लेके बहुत ही ज्यादा बज्ज मचा हुआ है। यह एक बड़ी इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो की बोक्सी और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ आएगी । इस कार में आपको बढ़िया इंटीरियर स्पेस और पैसेंजर कम्फर्ट देखने को मिलेगा। साथ ही इस कार में आपको पैनोरमिक सनरूफ भी दी जाएगी। इस कार में आपको 500 km से भी अधिक की रेंज सिंगल चार्ज पे बड़े ही आराम से देखने को मिल जाएगी।

यह भी देखिए: Hyundai Creta EV होगी 500Km रेंज के साथ लांच, जानिए क्या होगी कीमत

Leave a comment